इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश अपनी हसीन वादियों के कारण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस राज्य में कई मनमोहक और अद्भुत जगहों का आपको दीदार करने का मौका मिल जाएगा। इन्हीं को देखने के लिए दुनियाभर से यहां पर पर्यटक आते हैं।

आज हम आपको यहां के नाको गांव के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो पहाड़ों के बीच में मौजूद लकड़ी के खूबसूरत घर और ठंडी हवाओं के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है। हालांकि यहां पर बहुत ही सर्दी पड़ती है। भीषण गर्मी में भी यहां का तापमान माइनस में ही रहता है।

ये गांव अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि, स्थानीय परंपरा और पहाड़ी व्यंजनों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां पर पर्यटक स्थलों की कोई कमी नहीं है। यहां की नाको लेक भी प्रसिद्ध है। पहाड़ों के बीच में मौजूद ये गांव आपको बहुत ही पसंद आएगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC: herzindagi

Related News