इंटरनेट डेस्क। अगर आप इस वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप शिलांग जा सकते हैं। यहां पर आपको प्रकृति की खूबसूरती के बीच वैलेंटाइन डे के मौके पर पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा।

मेघालय का शिलांग अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है। कपल्स को ये जगह बहुत ही पसंद आती है। पहाडिय़ों पर बसे इस शहर की खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। शिलांग फरवरी में घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है। शिलांग में आपको बहुत से खूबसूरत पयर्टकों पर घूमने का मौका मिलेगा।

यहां पर लेडी हैदर पार्क, डॉन बास्को म्यूजियम और शिलांग पीक हमेशा से ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहे हैं। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: navbharattimes

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News