इंटरनेट डेस्क। भारत में ऐसी जगहों की कोई कमी नहीं हैं, जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आज हम आपको इसी प्रकार की एक जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये पोर्ट ब्लेयर के उत्तर-पूर्व में लगभग 135 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

आज हम आपको बेरेन द्वीप के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर भारतीय उपमहाद्वीप का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी क्षेत्र है। इसमें नियमित समय के अंतराल पर ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां पर 1992 से 2006 के बीच के वर्षों में ज्वालामुखी लगभग 8-10 बार फूट चुका है। इसी कारण इसे प्रतिबंधित क्षेत्रोंं में रखा गया है। इसी कारण यहां पर पर्यटकों को तटों पर उतरने की अनुमति नहीं है। हालांकि स्थानीय वन विभाग से अनुमति लेकर आप घूम सकते हैं। इस द्वीप के चारों घाट पर नौकाएं मिलेंगी, जो पर्यटकों को घूमाने का काम करती हैं।

PC: holidayrider, amarujala, aajtak

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News