pc: amarujala

बीचेज वाकई बेहद सुंदर होते हैं। भारत में कई आकर्षक समुद्र तट हैं जहां सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। जो लोग समुद्र तट पर घूमने का आनंद लेते हैं वे गोवा से लेकर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक की जगहों की यात्रा कर सकते हैं। हालाँकि, गोवा से मालदीव की यात्रा के लिए अधिक दिनों की छुट्टी और बहुत अधिक पैसे की आवश्यकता हो सकती है। लेकिन अगर आप बजट में समुद्र तट पर घूमना चाहते हैं, तो आप उत्तर प्रदेश के खूबसूरत बीचेज को एक्सप्लोर करने का विचार कर सकते हैं।

कहां हैं यूपी का बीच

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बीच के समान नजारा आपका मन मोह लेगा। पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र समुद्र तट स्थलों के लिए जाना जाता है। इस बीच का नाम चूका बीच है। यहाँ की सैर आपको एक बार जरूर करनी चाहिए।

टाइगर रिजर्व क्षेत्र तक कैसे पहुंचें?

चूका बीच तक पहुंचने के लिए आपको पीलीभीत जिले की यात्रा करनी होगी। पर्यटक बस या ट्रेन से पीलीभीत पहुंच सकते हैं। पीलीभीत में एक रेलवे स्टेशन भी है, जो टाइगर रिजर्व से 65 किमी दूर है। वहां से आप टैक्सी या बस ले सकते हैं।

pc: newsgram-hindi

चूका बीच की खासियत

चूका बीच, पीलीभीत में स्थित, 17 किलोमीटर लंबी और 2.5 किलोमीटर चौड़ी झील है। नेपाल से आने वाली शारदा नहर उत्तर प्रदेश की सीमा पार करने के बाद इस झील में मिलती है। खास बात यह है कि झील के चारों ओर रेतीला मैदान है, जो गोवा जैसा अनुभव देता है।

pc: Navbharat Times

लकड़ी के घर और जंगल सफारी

इतना ही नहीं गोवा के समान आपको यहाँ लकड़ी के घर और वाटर हाउस बनाए गए हैं। इसके अलावा चूका बीच जंगलों से घिरा हुआ है। यहां आप जंगल सफारी का भी आनंद ले सकते हैं। कपल्स के लिए यह किसी हनीमून डेस्टिनेशन से कम नहीं है। आप यहां अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ घूमने आ सकते हैं।

Related News