इस शहर में रहने वाले लोग वीकेंड ट्रिप पर शिमला, नैनीताल या मनाली घूमने के लिए चले जाते हैं। दिल्ली शहर के लोग ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं जहां मस्ती-धमाल कर सकें। और जब एक से एक बेहतरीन जगह दिल्ली-एनसीआर के आस-पास हो तो फिर दूर घूमने जाने का कोई मतलब नहीं बनता है।जी हां, दिल्ली-एनसीआर के आस-पास ऐसी कई ऐसी झीलें हैं है जहां एक बार जाने के बाद आप हर वीकेंड में जाना पसंद कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे दिल्ली-एनसीआर के आस-पास स्थित उन झीलो के बारे में जहां आप वीकेंड पर अपने दोस्तो के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है। आइए जानते है विस्तार से -

* द लॉस्ट लेक :

द लॉस्ट लेक वीकेंड में घूमने में घूमने के लिए एक बेस्ट जगह है। यह लेख उन लोगों के बीच खूब लोकप्रिय है जो प्रकृति की सुंदरता और शांत जगह को पसंद करते हैं। मानसून के मौसम में इस जगह की खूबसूरती भी बढ़ जाती है। यहां आप एक नहीं बल्कि कई लुभावनी दृश्यों को देख सकते हैं। कहा जाता है कि यहां सबसे अधिक प्रेमी जोड़े घूमने के लिए पहुंचते हैं। घूमने के साथ कुछ यादगार तस्वीर क्लिक करना चाहते हैं आने वाले वीकेंड में आप भी यहां ज़रूर पहुंचे।

* दमदमा लेक :

ऐसे में अगर आप भी वीकेंड में दिल्ली-एनसीआर के आस-पास किसी लेक पर घूमने जाना चाहते हैं तो आप यहां जा सकते हैं। दमदमा लेक दिल्ली-एनसीआर की एक बेहतरीन जगह है। अरावली की पहाड़ियों में मौजूद यह लेक दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ घूमने के लिए एक बेस्ट जगह है। मानसून के समय इस जगह की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती है। यहां आप नौका विहार का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि दमदामा झील सोहना से 8 किमी दूर स्थित है।

* सुल्तानपुर लेक :

अगर आप मानसून मौसम में बेहतरीन नज़ारा देखना चाहते हैं और साथ में कुछ मस्ती और धमाल करना चाहते हैं तो फिर आपको सुल्तानपुर लेक जाना चाहिए। अगर आप नेचर लवर के साथ पक्षी प्रेमी हैं तो फिर वीकेंड में यहां आपको ज़रूर घूमने जाना चाहिए। आपको बता दें कि यह लेक सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य के पास मौजूद है जो दिल्ली हवाई अड्डे से लगभग 34 किलमीटर की दूरी पर है।

* भारद्वाज लेक :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह लेक असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य की घनी जंगलों के बीच में मौजूद है और दिल्ली से लगभग 47 किलोमीटर की दूरी पर है। दिल्ली के आस-पास में घूमने के लिए भारद्वाज लेक भी एक बेस्ट जगह है। यह लेक पिकनिक स्थल के रूप में बहुत प्रचलित है। इस लेक के आसपास घूमने के साथ-साथ आप असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य में ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। ऐसे में आप वीकेंड में यहां ज़रूर घूमने पहुंचे।

Related News