इंटरनेट डेस्क। अगर आप नए साल के मौके पर किसी बीच पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो गोवा जा सकते हैं। यहां पर खूबसूरत बीचेज की कमी नहीं है। आज हम आपको यहां के मंड्रेम बीच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो उत्तरी गोवा के एक छोटे से गांव मंड्रेम में स्थित हैं।

यह बीच गोवा के प्रमुख प्रसिद्ध बीचों में से एक हैं, जो यहां आने वाले पर्यटक शांति महसूस करते हैं। गोवा की राजधानी पणजी से महज 21 किमी की दूरी पर स्थित ये बीच उत्तरी समुद्री तट पर चपोरा नदी से लेकर अरम्बोल बीच तक फैला हुआ हैं।

गोवा के इस बीच की करामाती सफेद रेत पर्यटकों के दिलों को छू लेती है। अरब सागर में नीले पानी का आकर्षण आपके मन को भा जाएगा। नारियल और ताड़ के पेड़ इस बीच की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। आप आज ही इस बीच पर घूमने का प्लान बना लें। यहां का टूर आपके लिए यादगर साबित होगा।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News