इंटरनेट डेस्क। चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लोगों द्वारा कई प्रकार के महंगे प्रॉडक्ट्स का उपयोग किया जाता है। हालांकि बहुत से लोग महंगे होने के कारण उनका उपयोग नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। चेहरे की खूबसूरती को आप एवोकाडो से भी बढ़ सकते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि एवोकाडो से भी फेस मास्क बनाकर खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता है। आप एवोकाडो और शिया बटर से फेस मास्क बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक पैन में एक कप एवोकाडो और एक कप शिया बटर को धीमी आंच पर पिघलाना होगा। इन दोनों को गाढ़ा होने तक पका लें। अब एक बर्तन में डालकर इसे ठंडा कर लें।

अब आप इसे चेहरे और गर्दन पर समान मात्रा में लगा लेगा लें। 10- 15 मिनट बाद इस फेस मास्क को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा।

PC: freepik

Related News