दोस्तो क्या आप तपती गर्मी, रोजमर्रा की भागदौड़ और ऑफिस से घर और घर से ऑफिस आते जाते परेशान हो गए हैं और अब ताजगी महसूस करने के लिए कहीं घूमने का विचार कर रहे हैं, तो इस वीकेंड पर अपने दोस्तो और परिवार के साथ देश के इन फैमस चाय के बागानों में घूमने जाएं, आइए जानते हैं इनके बारे में-

Google

मुन्नार के चाय बागानों

सबसे पहले, केरल के मुन्नार के चाय बागानों में जाएँ, जहाँ लहरदार पहाड़ियों पर हरी-भरी चाय की झाड़ियाँ दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। जिसमें झरनों और ठंडे मौसम का मज़ा भी शामिल है।

Google

कांगड़ा घाटी

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा घाटी की ओर बढ़ते हुए, पालमपुर प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है, जिसमें चाय के बागान और देवदार के जंगल हैं। जो प्रकृति की समृद्धि की झलक भी देता है।

जोरहाट

इसे 'विश्व की चाय की राजधानी' भी कहा जाता है। जोरहाट में न केवल टोकलाई चाय अनुसंधान संस्थान जैसे विशाल चाय बागान हैं, प्राकृतिक सुंदरता के बीच पर्यटकों के लिए ठहरने के विकल्प भी उपलब्ध हैं।

Google

हैप्पी वैली टी गार्डन

दार्जिलिंग में हैप्पी वैली टी गार्डन भी प्राचीन चाय बागानों की इस सूची में शामिल है। यह चाय बागान पर्यटकों के लिए एक प्रमुख गंतव्य बना हुआ है, जहाँ एक सदी से भी अधिक समय से पनप रहे चाय के पौधे देखने को मिलते हैं।

Related News