इंटरनेट डेस्क। भारत के कई मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। आज हम एक प्रसिद्ध मंदिर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये प्रसिद्ध मंदिर गुजरात की राजधानी गांधीनगर से लगभग 175 किमी दूर जंबूसर के कवी कंबोई गांव में स्थित है। इस मंदिर के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

हम आपको 150 साल पुराने भगवान शिव के स्तंभेश्वर महादेव मंदिर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अरब सागर और खंभात की खाड़ी से घिरा ये प्रसिद्ध मंदिर सुबह शाम दो बार समुद्र की गोद में समा जाता है। ये देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। इसे पर्यटक किसी अजूबे से कम नहीं मानते हैं। इसके पीछे का कारण पूरी तरह प्राकृतिक है।

समुद्र के बीच में स्थित ये मंदिर समुद्र का स्तर बढऩे से पूरी तरह पानी में डूब जाता है। लोगों द्वारा माना जाता है कि समुद्र के पानी से शिवजी का जलाभिषेक होता है। ये दृश्य देखने के लिए पर्यटक सुबह से रात तक यहां पर रूकते हैं।

PC: navbharattimes

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News