pc: हिमवाणी

किन्नौर घाटी खूबसूरत हिमालय पर्वतों के बीच स्थित है। यहाँ की सुंदरता देख आप हैरान रह जाएंगे। यहाँ की संस्कृति और आध्यात्मिक माहौल आपका मन मोह लेगा। किन्नौर हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत घाटियों में से एक है जहाँ आप पहाड़, बर्फ से ढकी चोटियाँ, पेड़ और पहाड़ी जंगल देख सकते हैं। अगर आप भी वहां जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इस बारे में जानकारी होनी चाहिए कि वहां कैसे पहुंचें और कौन-कौन सी जगहें देखें। तो आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

किन्नौर की यात्रा के लिए मध्य अप्रैल से जून का समय बहुत अच्छा माना जाता है। आप सितंबर से अक्टूबर के बीच किन्नौर भी जा सकते हैं। किन्नौर पहुंचने के लिए आप हवाई जहाज से शिमला या चंडीगढ़ जा सकते हैं और फिर वहां से बस या कार से घाटी तक पहुंच सकते हैं।

मिलेंगी कई सुविधाएं:
किन्नौर में आप होमस्टे, गेस्टहाउस या लग्जरी होटल में ठहर सकते हैं। लेकिन किन्नौर जाने के लिए गैर हिमाचलियों को इनर लाइन परमिट लेने की जरूरत होती है। किन्नौर जाना बेहद ही एडवेंचरस है। पहाड़ों के बीच घाटी में हल्की हवा, छोटे-छोटे साफ गांव और झरने आपका मन मोह लेने के लिए काफी हैं। किन्नौर में सतलज नदी के किनारे शांति से बैठना ध्यान करने जैसा है।

pc: Himachal Tourism

ट्रैकिंग का आनंद लें:
किन्नौर में कई छोटे-छोटे गांव हैं और हर गांव दूसरे से अलग है। आप किन्नौर के कामरू किले में जा सकते हैं, जहां कई बौद्ध मठ हैं। ट्रैकिंग लवर्स के लिए किन्नौर एक अच्छी जगह है। यहां आप बेहद खूबसूरत रुपिन पास ट्रेक कर सकते हैं। आप यहाँ प्रकृति की सुंदरता का आनंद भी ले सकते हैं।

pc: Vargis Khan

भोजन का आंनद उठाएं:
किन्नौर में आपको लोकल फ़ूड जरूर ट्राई करना चाहिए। यहां आप खाने में तिब्बत का प्रभाव देख सकते हैं। आप यहां उबले हुए बन्स (सिद्दू), नूडल सूप (थुकपा), और मटन करी (छा गोश्त) का आनंद ले सकते हैं। यहां के पेड़ों से सेब, खुबानी और बेर जैसे फल तोड़ना न भूलें।

Related News