इंटरनेट डेस्क। देश के कई गांव अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका नए साल के मौके पर कही पर घूमने का प्लान है तो इन गांवों में जा सकता हैं। आज हम आपको इन्हीं गांवों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इन्हीं में तकदाह गांव भी है, जो पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में स्थित है।

ये गांव अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक नजारों के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। इसी कारण यहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस गांव से आपको हिमालय की ऊंची चोटियों का नजारा देखने मिलेगा।

वहीं राजस्थान का खिमसर गांव भी बहुत ही खूबसूरत है। राजस्थान का ये गांव चारों और से थार मरुस्थल से घिरा है। यहां आप कैंपिंग और ऊंट की सवारी का मजा ले सकते हैं।

वहीं नागालैंड की राजधानी कोहिमा से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खोनोमा गांव भी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध है। ये गांव स्वर्ग से कम नहीं है।

PC: amarujala

Related News