इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में बड़ी संख्या में लोग कॉफी का सेवन करना पसंद करते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि गर्मी के मौसम में कॉफी का सेवन करने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। आज हम आपको इस संबघ में जानकारी देने जा रहे हैं। इसके बारे में जानकर आप गर्मी के मौसम में कॉफी पीछा छोड़ देंगे। कॉफी में कैफीन मिलता जो गर्मी के मौसम में सेहत पर नेगिटिव प्रभाव डालता है।

डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ सकता है सामना
गर्मी के मौसम में कॉफी पीने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसमें मिलने वाला कैफीन शरीर का तापमान बढ़ा सकता है। इससे पसीने की मात्रा में इजाफा हो सकता है। शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इस कारण गर्मी के मौसम में आपको कॉफी पीने से डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ सकता है। कॉफी पीने से व्यक्ति को शरीर का तापमान बढऩे से मतली जैसी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।

नींद की कमी का करना पड़ सकता है सामना
वहीं इसके कारण नींद की कमी का भी समाना करना पड़ सकता है। बहुत से लोग देर रात तक काम करने के लिए भी कॉफी का सहारा लेते हैं। कॉफी में मिलेने वाले कैफीन से रात को आपकी नींद की क्वालिटी खराब होती है। इस कारण आपको बेचैन और ज्यादा थकान का सामना करना पड़ सकता है। इसी कारण से व्यक्ति को गर्मी के मौसम में ज्यादा कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा सेवन करने से व्यक्ति को इनके अलावा भी सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

PC: allrecipes, lifeberrys, herzindagi

Related News