इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा घूमने का प्लान बनाया जा रहा है। अगर आप भी गर्मी के मौसम में किसी ठंडी जगह पर घूमने का प्लान बन रहे हैं तो आज हम आपको देश की दो बहुत ही खूबसूरत जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जहां पर घूमने में आपको बहुत ही मजा आ जाएगा।

धरती के स्वर्ग के रूप में फेमस कश्मीर इस मौसम में घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है। यहां पर आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां के श्रीनगर में आपको इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन में घूमने का मौका मिलेगा।

वहीं गर्मी के मौसम में घूमने के लिए केरल का मुन्नार भी बहुत ही शानदार जगह है। ये पर्यटक स्थल अपने चाय बागानों और हरी-भरी हरियाली के लिए विश्व प्रसिद्ध है। बसंत के मौसम के दौरान तो ये पर्यटक स्थल स्वर्ग में बदल जाता है। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC: Istock, holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News