इंटरनेट डेस्क. आपने भी देखा होगा कि घूमने के लिए लोग मुंबई जाने का प्लान करते हैं मुंबई एक ऐसी जगह है जो घूमने के साथ साथ यहां पर मिलने वाले खाने के लिए भी जानी जाती है । खाने के शौकीन लोगों को घूमने के लिए मुंबई एक बहुत ही अच्छी जगह है यहां पर ऐसी कई जगह मौजूद है जिन्हें खाओ गली के नाम से जाना जाता है क्योंकि इन जगहों पर बहुत ही टेस्टी और लाजवाब खाने की चीजे मिलती है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं इन जगहों के बारे में -

* मुंबई में मौजूद चेम्बूर :

मुंबई के चेंबूर को यहां पर मिलने वाले पंजाबी खाने के चलते खाऊ गली के नाम से जाना जाता है। इस जगह पर पंजाबी खाने के अलावा कई तरह की सिंधी डिशेज का स्वाद भी आप ले सकते हैं। इस खाऊ गली मैं मिलने वाली खाने की कई वैरायटी की वजह से इसे जायकों को की गली के नाम से भी जाना जाता है।

* घाटकोपर :

मुंबई में स्थित घाटकोपर नामक जगह को एक खाऊ गली के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर मिलने वाला डोसा काफी प्रसिद्ध है। यहां पर एक बार डोसे का स्वाद चखने पर आप उसे जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। यहां पर डोसे के अलावा भी और भी कई तरह की डिश आप ट्राई कर सकते हैं।

* मुंबई का जवेरी बाजार :

मुंबई में मौजूद जवेरी बाजार भले ही ज्वेलरी के लिए जाना जाता है लेकिन यहां पर मिलने वाला टेस्टी फूड भी काफी पसंद किया जाता है। ज़वेरी बाजार को एक खाऊ गली के रूप में जाना जाता है जिसकी खासियत है कि आप यहां पर कम खर्च में अपनी मनपसंद चीजों का स्वाद ले सकते हैं।

* मुंबई की मुलुंड खाऊ गली :

मुंबई में एमजी रोड पर स्थित मुलुंड खाऊ गली मैं आप शहर के सबसे प्रसिद्ध फूड मसाला वड़ा पाव का मजा ले सकते है। मुंबई ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र में आपको हर जगह पर वडापाव के स्टॉल आसानी से मिल जाएंगे। इस जगह पर आप वडापाव के अलावा टेस्टी पुलाव और चॉकलेट शेक जैसी चीजों का स्वाद ले सकते हैं।

Related News