pc: Discover Kullu Manali

मनाली एक ऐसी जगह है जहां हर कोई कम से कम एक बार जरूर जाना चाहता है। मनाली हिमाचल प्रदेश में स्थित एक छोटा सा शहर है, जो घने जंगलों और नदियों से घिरा हुआ है। मनाली के आसपास कई खूबसूरत जगहें हैं जिनके बारे में लोग नहीं जानते होंगे और उन्हें मनाली के के हिडेन जेम कहना गलत नहीं होगा। आज हम आपको मनाली के आसपास की उन ऑफ़बीट डेस्टिनेशंस के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी शांत और भीड़-भाड़ से रहित हैं।

पत्लिकुहल
पत्लिकुहल एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। पत्लिकुहल अन्य पर्यटक स्थलों की तुलना में कम लोकप्रिय है, लेकिन जल्द ही पर्यटक बड़ी संख्या में यहां आने लगेंगे। मनाली से पत्लिकुहल पहुंचने में केवल 27 मिनट लगते हैं।

मलाना
मनाली से मलाना की दूरी मात्र 2 से 2.30 घंटे है। यह गांव विदेशियों का पसंदीदा है। यहां आपको पत्थर और लकड़ी से बने कई खूबसूरत मंदिर भी देखने को मिलेंगे। हो सकता है कि आपको इस गांव में ज्यादा भारतीय न दिखें, लेकिन समय के साथ यह भी मशहूर हो जाएगा।

pc: www.booking.com

थानेदार
थानेदार हिमाचल से लगभग 196 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मनाली से यहां पहुंचने में लगभग 3 घंटे 40 मिनट का समय लगता है। थानेदार अपने विशाल सेब के बगीचों के लिए जाना जाता है और यहां से सेब का निर्यात भी किया जाता है। सेब के अलावा यहां चेरी की भी व्यापक खेती होती है।

सोइल
सोइल हिमाचल से 37 मिनट की दूरी पर स्थित है। आप मनाली से सोइल तक कार द्वारा केवल थोड़ी दूरी ही तय कर सकते हैं। इसके बाद आपको यहां तक पहुंचने के लिए ट्रैकिंग करनी होगी। यहां के ऊंचे-ऊंचे पेड़ और ताजी हवा आपका दिल जीत लेगी। कैंपिंग के शौकीनों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है।

pc: YouTube

साजला
साजला मनाली से 28 मिनट की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत गांव है। यह गांव अपने खूबसूरत झरनों और विष्णु मंदिर के लिए मशहूर है। मनाली से साजला तक पहुंचने के लिए आपको ट्रैकिंग करनी होगी। इस गांव तक पहुंचने के लिए आपको जंगलों से होकर गुजरना होगा, जो एक अनोखा अनुभव है।

Related News