इंटरनेट डेस्क। मटर हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इनका कई प्रकार से सेवन किया जा सकता है। क्या आपको पता है मटर का भी स्वादिष्ट हलवा बनता है? आज हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
छह कप हरे मटर के दाने
छह चम्मच देसी घी
दस बारीक कटे काजू
दस बारीक कटे अखरोट
दस किशमिश
एक लीटर दूध
एक कप मावा
एक कप बूरा या चीनी
दस बारीक कटे बादाम
आठ बारीक कटे पिस्ता
एक चम्मच इलायची पाउडर
केसर के धागे
छह चम्मच नारियल बुरादा
दस कटे हुए मखाने

इस विधि से बना लें आप:
- सबसे पहले हरे मटर को थोड़े से दूध के साथ मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- अब कड़ाही मिश्रण को अच्छे से धीमी आंच पर भून लें।
- इसमें अब घी भी डाल दें।
- अब इस मिश्रण में आप बूरा, दूध, काजू, पिस्ता-बादाम, किशमिश, मखाने, अखरोट और नारियल बुरादा डालकर पका लें।
- इसमें मावा, इलायची पाउडर और केसर मिला लें।
- अब आप इस हलवे का बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डालकर स्वाद लें।

PC: ecipeshindi

Related News