इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर कई खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। देश का ये राज्य अपने हिल स्टेशनों के कारण ही नहीं बल्कि खूबसूरत झीलों के कारण भी दुनिया में प्रसिद्ध है। आज हम आपको हिमालच प्रदेश की दो बहुत ही खूबसूरत झीलों के बारे में जानकारी देेने ज रहे हैं, जिन्हें हिमाचल प्रदेश की यात्रा के दौरान जरूर ही देखें। इन्हें देखने के बाद आपकी हिमाचल प्रदेश की यात्रा यादगार बन जाएगी।

चंद्रताल झील
समुद्र तल से लगभग 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हिमाचल प्रदेश की चंद्रताल झील आपको बहुत ही पसंद आएगी। इस झील की गिनती देश की सबसे खूबसूरत झीलें में भी की जाती है। अर्धचंद्राकार आकार की ये झील हरे-भरे घास के मैदानों से घिरी हुई है। यहां का शांत वातावरण और बेजोड़ प्राकृतिक सुन्दरता आपको बहुत ही पसंद आएगी। आपको इस झील का दीदार एक बार जरूर ही करना चाहिए। आप इस झील तक केवल ट्रेक करके ही पहुंच सकते हैं।

डल झील
वहीं हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के तोता रानी गांव के पास पर स्थित डल झील भी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती क कारण प्रसिद्ध है। समुद्र तल से 1,775 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस झील का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। ये पिकनिक स्पॉट के रूप में भी फेमस है। पहाड़ और ऊंचे देवदार के पेड़ों से घिरी इस झील के किनारे आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। इससे आपका पार्टनर भी खुश हो जाएगा।

PC: holidayrider

Related News