इंटरनेट डेस्क।
महाशिवरात्रि का पर्व कल देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन लोगों द्वारा भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा की जाती है। भगवान शिव सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं। आज हम आपको एक शिव मंदिर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

आज हम देश के अनोखे शिव मंदिर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आपको जानकर हैरान होगी कि इस मंदिर में एक या दो नहीं बल्कि विभिन्न प्रकार के 1 करोड़ शिवलिंग हैं। ये शिव मंदिर बेंगलुरु से लगभग 100 किमी दूर, कर्नाटक के कोलार जिले के कम्मासंद्रा गांव में स्थित है। कोटिलिंगेश्वर नाम से प्रसिद्ध है इस मंदिर विभिन्न आकारों के लगभग 1 करोड़ शिवलिंग है। 15 एकड़ भूमि में फैले इस मंदिर में एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग है।

ये 33 मीटर लंबा शिवलिंग है। यहां पर नंदी की 35 फीट ऊंची मूर्ति भी स्थापित है। आपको एक बार मंदिर में भगवान शिव के दर्शन जरूर करने चाहिए। यहां पर जाने से आपकी यात्रा यादगार बन जाएगी।

PC: navbharattimes

Related News