इंटरनेट डेस्क। साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। बहुत से लोगों का घूमने का प्लान होता है। अगर आपका भी इस प्रकार का प्लान है तों हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति घाटी का रुख कर सकते हैं। हर तरफ से हिमालय से घिरा हुआ है ये पर्यटक स्थल समुद्र तल से 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

स्पीति घाटी के ठंडे रेगिस्तान, बर्फ से ढके पहाड़, घुमावदार सडक़ें और सुरम्य घाटियों का दीदार कर आपका दिल खुश हो जाएगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां पर वर्ष में लगभग 250 दिन धूप मिलती है, जिससे यह देश के सबसे ठंडे स्थानों में शामिल है। इसी कारण गर्मी के मौसम में यहां पर घूमना ज्यादा अच्छा रहता है।

आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। यहां पर जाने से आपका पार्टनर भी खुश हो जाएगा।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News