इंटरनेट डेस्क। अगर आपका नए साल के मौके पर कही घूमने का प्लान है तो उत्तराखंड जा सकते हैं। यहां पर आपको बहुत से खूबसूरत पर्यटक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। आज हम आपको यहां के रूपकुंड ट्रेक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो लोहाजंग से 3200 मीटर की ऊंचाई पर शुरू होता है।

ये ट्रेक आपको रूपकुंड नामक झील तक ले जाता है, जो 5029 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस झील के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। झील की विशेष बात ये है कि ये मानव कंकाल के अवशेषों के लिए लोकप्रिय है ,जो इसके तल पर पाए गए थे। हालांकि आपको यहां पर घूमने के लिए लम्बी छुट्टियां लेनी पड़ेगी।

यहां पर 53 किमी की दूरी तय करने के लिए आपको सात से आठ दिन लगेंगे। नदियों के शोर से होकर आप हरे-भरे जंगलों से गुजरते में आपको बहुत ही अच्छा लगेगा। इस पर्यटक स्थल पर आपको हिंदू मंदिर, हिमालय की चोटियां जैसे नंदा देवी और नंदा घुंटी आदि का दीदार करने का मौका मिलेगा। आप आज ही यहां पर ट्रैकिंग का मजा लेने के लिए यात्रा का प्लान बना लें।

PC: navbharattimes

Related News