इंटरनेट डेस्क। अगर आप करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का प्लान बना रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा। यहां पर आपको कई खूबसूरत पयर्टक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा।

आज हम आपको यहां की रेणुका झील के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो नाहन से 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्रकृति प्रेमी और किसी एकांत जगह की तलाश कर रहे लोगों के लिए ये एक बहुत ही शानदार जगह है। रेणुका झील के पास आपको कई पर्यटक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा, जो यहां आने के लिए आपको मजबूर कर देंगे।

यहां जाने से आपकी यात्रा यादगार बन जाएगी। यहां सबसे खास गतिविधि झील के चारों ओर सैर करना है। यहां की सैर करने में आपको बहुत ही मजा आ जाएगा। विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और मोटी लकडिय़ों से आच्छादित ये स्थान आपको बहुत ही पसंद आएगा।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News