इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। देश के इस राज्य संस्कृति और परंपराओं का समृद्ध इतिहास बेहद खास है। यहां पर आपको वाइल्ड लाइफ, ऐतिहासिक स्थल, फोट्र्स आदि का दीदार करने का मौका मिल जाएगा। आज हम आपको यहां के एक बहुत ही खूबसूरत किले के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आज हम आपको यहां के रायसेन किले के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो अपनी खूबसूरती के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है। किले में मौजूद शिलालेखों और विभिन्न इतिहासकारों के अनुसार, मध्य प्रदेश की इस ऐतिहासिक इमारत का निर्माण 11वीं शताब्दी के आसपास हुआ था। माना जाता है कि इस किले का निर्माण गोंडवाना के सल्लम यानी सलाम वंश के शासकों द्वारा करवाया गया था।

इस किले की खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको आज ही अपने परिवार के साथ गणतंत्र दिवस के मौके पर इस किले को देखने का प्लान बना लेना चाहिए। आपको ये किला बहुत ही पंसद आएगा।

PC: herzindagi

Related News