इस दुनिया में भारत के अलावा और भी ऐसे कई देश है जहां पर हिंदी भाषा बोली जाती है। यदि आप घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप इन जगहों पर जा सकते हैं हिंदी बोले जाने वाली यह जगह इतनी खूबसूरत है कि यहां की खूबसूरती देखकर आप यूरोप और अमेरिका की खूबसूरती को भी भूल जाएंगे आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं इन जगहों के बारे में विस्तार से -

* सिंगापुर जानें का करें प्लान :

सिंगापुर एक ऐसा देश है जहां पर हिंदी भाषा बोली जाती है यहां पर हिंदी बोलने वाले बहुत से लोग आपको मिल जाएंगे इस जगह पर पढ़ाई करने के लिए भारत से बहुत से लोग जाते हैं। सिंगापुर में आप यूनिवर्सल स्टूडियो और बोटोनिकल गार्डन जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

* मॉरीशस :

आप घूमने के लिए मॉरीशस का भी प्लान कर सकते हैं यहां की खूबसूरती भी आप का मन मोह लेगी यहां पर आपको हिंदी बोलने वाले लोग मिल जाएंगे घूमने की खूबसूरत जगह में से मॉरीशस एक जगह है यहां आपको भाषा को लेकर ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

* नेपाल :

नेपाल भारत के पड़ोसी देशों में से एक देश है यहां पर हिंदी भाषा बोल चाल की भाषा है। भारत के लोगों के लिए नेपाल एक धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ा वाला देश है जहां पर आप घूमने का प्लान कर सकते हैं आप नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर और काठमांडू जैसी जगह पर घूम सकते हैं।

Related News