इंटरनेट डेस्क। भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां पर घूमने के लिए व्यक्ति को परमिट की जरूरत होती है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

लद्दाख भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में एक है। यहां की नुब्रा घाटी, त्सो मोरीरी लेक, खारदुंग ला पास सहित कई जगहों पर घूमने के लिए परमिट की जरूरत होती है। ये परमिट भी केवल एक दिन के लिए वैलिड होता है।

नागालैंड के कोहिमा, मोकोकचुंग, वोखा, दीमापुर, मोन, किफिरे आदि स्थानों पर भी बगैर परमिट के भ्रमण नहीं किया जा सकता है। इन जगहों पर 5 दिनों तक घूमने के लिए परमिट के 50 रुपए लगते हैं। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर, तवांग, रोइंग, पासीघाट, भालुकपोंग, बोमडिला, जीरो आदि स्थानों पर जाने के लिए भी परमिट की आवश्यकता होती है।

Related News