बारह ज्योतिलिंगो में से काशी को भगवान शिव की सबसे प्रिय नगरी कहा जाता है। कहते है अगर किसी मनुष्य की मृत्यु होती है तो उसकी अंतिम संस्कार की विधि काशी में करने से उन्हें स्वर्ग की प्राप्ति होती है। हर साल देश के कोने कोने से यहां श्रद्धालु भगवन शिव के दर्शन करने आते है। तो चलिए हम आपको काशी से जुड़ी कुछ ऐसे रहस्य बता रहे हैं,जिसके बारे सायद ही आप जानते होंगे।

मान्यताओं के अनुसार कहते है प्रलय के समय इस नगरी को बचाने के लिए भगवान शिव ने काशी को अपने त्रिशूल की नोक पर उठा लिया था। तभी से आज तक भगवान शिव के त्रिशूल ने काशी को सम्भाला है।

काशी के प्राचीन मंदिर को औरंगजेब ने नष्ट कर दिया था। उसके बाद दोबारा इस मंदिर का निर्माण किया गया। इंदौर की रानी अहिल्या बाई होल्कर ने करवाया था।

Related News