इंटरनेट डेस्क। अगर आप होली के मौके पर कही घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित पुष्कर जा सकते हैं। यहां पर आपको कई प्रसिद्ध स्थानों का दीदार करने का मौका मिलेगा। होली के मौके पर यहां का अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। होली के त्योहार पर तीन दिन की छुट्टी है।

इसमें आप घूमने के लिए जा सकते हैं। पुष्कार होली के त्योहार के लिए भी प्रसिद्ध है। होली के मौके पर यहां प्रमुख आयोजन वराह घाट और ब्रह्मा चौक पर होता है। जिसमें बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक हिस्सा लेते हैं। यहां पर की कपड़े फाडऩे वाली होली दुनिया में बहुत ही प्रसिद्ध है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां पर कपड़े फाडऩे की प्रतियोगिता भी होता है। आप बहुत ही कम खर्च में होली के त्योहार का मजा ले सकते हैं। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां जाने से इस बार का होली का त्योहार आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC:herzindagi, holidayrider

Related News