हैदराबाद ने वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड जीता है। यह अवॉर्ड हैदराबाद ने ‘वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड 2022’ और ‘लिविंग ग्रीन फॉर इकोनॉमिक रिकवरी एंड इनक्लूसिव ग्रोथ’ श्रेणी में जीता है। वैसे भी हैदराबाद में पर्यटकों के घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं, यहां हम आपको तीन ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां सैलानियों को जरूर घूमना चाहिए। अगर आप हैदराबाद की सैर पर जा रहे हैं, तो इन्हें बिन घूमे हुए वहां से वापस कतई न लौटे।

रामोजी फिल्म सिटी- हैदराबाद में हर किसी को रामोजी फिल्म सिटी जरूर देखनी चाहिए। यहां घूमने में आपको पूरा दिन लग जाएगा। यह फिल्म सिटी 2,500 एकड़ में फैली हुई है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी इसका नाम शामिल है।

कुतुब शाही मकबरा- हैदराबाद में आप कुतुब शाही मकबरा घूम सकते हैं। यह बेहद आकर्षण मकबरा है। यह सात कुतुब शाही राजाओं की शाही कब्रिस्तान है। यहां आपको फारसी और भारतीय वास्तुकला का संयोजन भी देखने को मिलेगा।

चारमीनार- हैदराबाद में आप चारमीनार घूम सकते हैं। यहां देश के कोने-कोने से सैलानी आते हैं। हैदराबाद जाने वाला हर पर्यटक चारमीनार देखने जरूर जाता है। यह बेहद आकर्षण स्मारक है. जिसे 1591 में कुली कुतुब शाह ने बनवाया था। चार मीनारे होने के कारण इसका नाम चारमीनार पड़ा है।

Related News