इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक अपने पर्यटक स्थलों के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है। आज हम आपको यहां की बादामी गुफा मंदिर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो कर्नाटक राज्य में बागलकोट जिले में स्थित दर्शनीय स्थल हैं।

भगवान विष्णु को समर्पित इस मंदिर में चार गुफाएं स्थित हैं, जिनमे से तीन हिन्दू धर्म से और एक जैन धर्म से संबंधित है। अगर आपका नए साल पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं, जो अगत्स्य झील के किनारे पर स्थित बहुत ही शानदार जगह है। लाल पत्थरों की इस आकर्षित घाटी को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

यहां की प्राचीन गुफाओं में स्थित मंदिर, किले और नक्काशी का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। आपको आज ही अपने परिवार के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News