pc: abplive

गर्मी की छुट्टियों के दौरान तीर्थयात्रा की योजना बहुत से लोग बनाते है। आप न केवल धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं, बल्कि अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम भी बिता सकते हैं। यहां पांच तीर्थ स्थल हैं जहां आप अपने माता-पिता के साथ यात्रा कर सकते हैं और अच्छा समय बिता सकते हैं।

वैष्णो देवी, जम्मू: वैष्णो देवी हिंदुओं के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। गर्मी के महीनों में यहाँ का टेम्प्रेचर 25°C से 35°C के बीच रहता है। अगर आप यहाँ जाने का प्लान कर रहे हैं तो सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितंबर से अक्टूबर तक है।

अमरनाथ, कश्मीर: अमरनाथ भी हर साल लाखों यात्री जाते हैं। गर्मियों के दौरान यहां का तापमान 15°C से 25°C तक रहता है। अमरनाथ यात्रा जुलाई से अगस्त तक होती है। 2024 में यात्रा 29 जून से शुरू होगी और ये 11 अगस्त तक जारी रहेगी।

pc: Amar Ujala

बद्रीनाथ, उत्तराखंड: बद्रीनाथ भगवान विष्णु को समर्पित है। यहाँ भी आप गर्मियों में यात्रा कर सकते हैं। गर्मियों के दौरान यहां का तापमान 10°C से 25°C तक रहता है। यहाँ पर तीर्थयात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितंबर से अक्टूबर तक है।

गंगोत्री और यमुनोत्री, उत्तराखंड: गंगोत्री गंगा नदी का उद्गम स्थल है, जबकि यमुनोत्री यमुना नदी का उद्गम है। ये दोनों स्थान हिमालय की गोद में बसे हैं। गर्मियों के दौरान यहाँ का टेम्प्रेचर 10°C से 25°C तक रहता है। आपको तीर्थयात्रा के लिए अप्रैल से जून और सितंबर से अक्टूबर तक यात्रा करनी चाहिए।

pc: Times of India

केदारनाथ, उत्तराखंड: केदारनाथ भगवान शिव को समर्पित है और केदारनाथ घाटी में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच स्थित है। गर्मियों के दौरान यहां का तापमान भी 10°C से 25°C तक रहता है। तीर्थयात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितंबर से अक्टूबर तक है।

Related News