इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में घूमने के लिए कर्नाटक के चिकमंगलूर में स्थित कुद्रेमुख हिल स्टेशन बहुत ही शानदार जगह है। उडुपी और दक्षिण कन्नड़ की सीमाओं से सटा ये हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। घोड़े के चेहरे के आकार में पहाड़ के सुरम्य दृश्यों का दीदार देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

जैव विविधता और प्राकृतिक सुंदरता का दीदार करने के लिए आपको आज ही इस हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। मार्च से मई के मध्य घूमने के लिए ये बहुत ही शानदार जगह है। घास के मैदानों और घने जंगलों से इस हिल स्टेशन की खूबसूरती बढ़ जाती है।

समुद्र तल से 1894 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस हिल स्टेशन की प्राकृतिक खूबसूरती का दीदार अपने परिवार के साथ जरूर ही करना चाहिए। यहां पर आपको कई खूबसूरत पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। यहां पर जाने के बाद आपका वापस आने का मन नहीं होगा।

PC: traveltriangle, holidayrider

Related News