इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में बहुत से लोग किसी झील के किनारे घूमना पसंद करते हैं। अगर आपका भी आगामी समय में इसी प्रकार का प्लान है तो आज हम आपको एक बहुत ही खूबसूरती झील के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आज हम आपको हिमाचल प्रदेश राज्य के चंबल जिले स्थित खज्जियार झील के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

ये झील अपनी बेजोड़ सुन्दरता और शांतिप्रिय वातावरण के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। खज्जियार झील से जुड़ी एक विशेष बात ये है कि साफ मौसम में झील के किनारे से कैलाश पर्वत का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है। यहां से कैलाश पर्वत के विहंगम दृश्य देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस स्थान को मिनी स्विस के नाम से जाना जाता है।

यहां पर आपको पैराग्लाइडिंग, कैम्पिंग और घुड़सवारी जैसी एक्टिविटीज का मजा लेने का मौका मिलेगा। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां जाने से आपका टूर यादगार बन जाएगा।

PC: herzindagi, holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News