pc: jagran


जिन्हे घूमना पसंद है वे अक्सर नए नए जगहों अपर घूमने का प्लान बनाते हैं। यहां तक कि दो दिन की छोटी छुट्टियों में भी, वे अपनी योजनाएं तय कर लेते हैं और जब लंबा वीकेंड होता है, तो उत्साह दोगुना हो जाता है। लेकिन घूमने के इस शौक को पूरा करने के लिए आपकी जेब में पैसे का होना बहुत जरूरी है। बजट की कमी के कारण अक्सर प्लान्स कैंसल हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां आप सिर्फ 5000 रुपए में ट्रिप मैनेज कर सकते हैं।

मंडी शहर, हिमाचल प्रदेश

मंडी हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो दो से तीन दिन की यात्रा के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। शहर में पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है, खासकर प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। गर्मियों के दौरान दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए मंडी आदर्श स्थान है।

मंडी शहर में घूमने लायक स्थान

रिवालसर झील
मंडी से लगभग 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, रिवालसर झील एक खूबसूरत जगह है जो आसपास की प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाती है। यह झील हिंदुओं, बौद्धों और सिखों के लिए एक तीर्थ स्थल भी मानी जाती है। अतीत में, झील वाटर स्पोर्ट्स के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन जलवायु परिवर्तन और निर्माण गतिविधियों के कारण, अब ये एक्टिविटीज नहीं होती है। झील के पास एक चिड़ियाघर भी है जो देखने लायक है।

pc: Holidayrider.Com

कमरूनाग झील
मंडी में देखने लायक एक और झील है कमरूनाग झील। बर्फ से ढकी धौलाधार पर्वतमालाओं से घिरी यह झील मंडी का एक विशेष आकर्षण है जहां आप क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों को इस जगह को जरूर देखना चाहिए।

कमला किला
जब आप मंडी आएं तो कमलाह किला देखना न भूलें। पहाड़ों के बीच किले का दृश्य मनमोहक है। इस किले का निर्माण 1625 के आसपास राजा सूरज ने करवाया था। ऐसा माना जाता है कि यह किला कभी मंडी की शान हुआ करता था।

pc: News18 हिंदी

त्रिलोकीनाथ मंदिर
त्रिलोकीनाथ मंदिर मंडी का एक प्राचीन और अनोखा मंदिर है जहां माना जाता है कि आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंदिर में भगवान शिव की पांच मुख वाली मूर्ति है, जो उनके पांच रूपों का प्रतिनिधित्व करती है। महाशिवरात्रि के दौरान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर के चारों ओर फैली हरियाली इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देती है। मंदिर में जाने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।

Related News