pc: Amar Ujala

अक्सर कपल्स घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों के बीच खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं और फिजिकली और मेंटली थकान महसूस करते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ समय साथ बिताना चाहते हैं और अपनी जिंदगी को फिर से तरोताजा करना चाहते हैं तो आप एक ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आप विदेशी यात्रा के बारे में प्लान बना रहे हैं तो हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बजट में होगी।

बाली:
यदि आप ऐसे पर्यटन स्थल की तलाश में हैं जो अपने नेचर से आपका मन मोह ले , तो बाली आपके लिए उपयुक्त स्थान है। आप बाली के खूबसूरत समुद्र तटों पर एक साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। आप अपने रिश्ते को फिर से मजबूत बना सकते हैं। यहां का खाना भी स्वादिष्ट है, जो हर साल दुनिया भर से जोड़ों को आकर्षित करता है।

pc: Jagran

मालदीव:
ज्यादातर कपल्स मालदीव जाना पसंद करते हैं। अगर आप मालदीव घूमने का सपना देखते हैं तो एक बार इसे पूरा जरूर करें। आप तटों पर बने आरामदायक कॉटेज या समुद्र तटीय घरों में एक साथ रहने का आनंद लेंगे। मालदीव अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में मशहूर है। रोमांटिक ट्रिप या हनीमून के लिए यह एक बेहतरीन जगह हो सकती है।

वियतनाम:
वियतनाम एक दक्षिणपूर्व एशियाई देश है जो अपने समुद्र तटों, नदियों, बौद्ध मंदिरों आदि के लिए जाना जाता है। जो जोड़े बजट पर आनंद लेना चाहते हैं, उनके लिए वियतनाम की यात्रा करना सबसे अच्छा विकल्प है। यहां आपको देखने और करने के लिए बहुत कुछ मिलेगा। आप वियतनाम के खूबसूरत समुद्रतटों पर एक साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।

pc: Hotels.com India

न्यूज़ीलैंड:
अगर आप किसी रोमांटिक डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो न्यूजीलैंड भी जा सकते हैं। कपल्स के लिए यह एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। नीले समुद्र और ऊंचे पहाड़ों पर साथ घूमना आपको रोमांटिक एहसास देगा।

Related News