pc: Odisha Tourism

'कई लोग उत्तर भारत में घूमने का प्लान बनाते हैं। यहां की बर्फीली हवा, पहाड़ और हरियाली आपका मन मोह लेगी। हालाँकि, आप भारत के पूर्वी तट, ओडिशा राज्य में भी जा सकते हैं। यह राज्य न केवल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है बल्कि इसकी आकर्षक तटरेखा और शांत मंदिर भी पूरे भारत में बहुत लोकप्रिय हैं। इन्हीं विशेषताओं के कारण ओडिशा को भारत का खजाना कहा जाता है। यहाँ ऐसी कई जगहे हैं जहाँ पर आप घूम सकते हैं। लेकिन अधिकांश पर्यटक केवल जगन्नाथ पुरी मंदिर और कोणार्क सूर्य मंदिर ही जाते हैं। हालांकि, यहां कई ऐसी जगहें हैं जिनसे लोग आज भी अनजान हैं। ऐसी ही एक जगह है कोरापुट.

pc: Wikipedia

कोरापुट क्यों प्रसिद्ध है?

कोरापुट में बने मंदिरों, मठों और मध्यकालीन स्मारकों को देख कर लगेगा कि वे अतीत की कहानियों को बयां कर रहे हैं। कोरापुट दक्षिणी ओडिशा में पूर्वी घाट की पहाड़ियों में एक छोटा सा शहर है। 8534 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला यह जिला बंगाल की खाड़ी के बेहद करीब है। यहाँ आप डुडुमा-बगारा और खिंदाती जैसे झरनों को भी घूम सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कोरापुट मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी मशहूर है.


इस पहाड़ से कोरापुट का खूबसूरत नजारा
ट्रैकिंग के शौकीनों के बीच कोरापुट बहुत लोकप्रिय है। सर्दियों में यहाँ घूम कर आपको मजा आ जाएगा। देवमाली कोरापुट का पर्वत है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 1672 मीटर है। इसलिए, यह कोरापुट की सबसे ऊंची चोटी भी है। यहां से आप कोरापुट का खूबसूरत नजारा आसानी से देख सकते हैं।

pc: Navbharat Times

कोलाब बॉटनिकल गार्डन
कोरापुट में घूमने के लिए कई बगीचे हैं, लेकिन यहां का कोलाब बॉटनिकल गार्डन कुछ खास है। ये वाकई बेहद खूबसूरत है। यहां आपको खूबसूरत फूलों की 200 से ज्यादा प्रजातियां मिलेंगी।

डुडुमा वॉटरफॉल, 500 मीटर की ऊंचाई से गिरता है पानी
डुडुमा झरना आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले की सीमा पर स्थित है। डुडुमा जलप्रपात कोरापुट से एक घंटा 48 मिनट की दूरी पर स्थित है। इस झरने की ऊंचाई 500 मीटर है। इस झरने के पास काफी हरियाली है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती है।

गुप्तेश्वर गुफाएँ अवश्य देखें
अगर आप ओडिशा के कोरापुट जा रहे हैं तो गुप्तेश्वर गुफाएं जरूर देखें। इस गुफा के अंदर एक शिवलिंग स्थापित है। दिलचस्प बात तो यह है कि इस शिवलिंग का आकार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। कहा जाता है कि रामायण काल में भगवान श्री राम को वनवास के दौरान सबसे पहले इसी शिवलिंग के दर्शन हुए थे।

Related News