इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। आज के समय में लगभग हर सरकारी काम में ये बहुत ही उपयोगी है। इसके अभाव में आपके कई काम अटक सकते हैं। बहुत से लोग पीवीसी आधार कार्ड बनवाना पसंद करते हैं। आज आपको घर बैठे ही ये कार्ड आसानी से बनवाने का आसान प्रोसेस आपको बताने जा रहे हैं। आप इसे 50 रुपए के शुल्क में बनवा सकते हैं।

ये है प्रोसेस:
-सबसे पहले आपको यूआईडीएआई के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना होगा।
-अब इसमें पसंद की भाषा चुनकर माय आधार वाले सेक्शन में विजिट करना होगा।
- इसके बाद ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड पर आप क्लिक कर दें।

-अब आधार नंबर और कैप्चा कोड भरना होगा।
-इसके बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करके ओटीपी दर्ज करना होगा।
-अन्त में 50 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट आपको करना होगा।
- ऐसा करने के बाद पीवीसी आधार कुछ दिनों बाद घर पर ही आ जाएगा।

PC: fisdom

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News