साल 2000 में बिहार से अलग होकर नया राज्य बनने वाले झारखंड का खानपान बहुत फेमस है। झारखंड की राजधानी रांची में आप घूमने के साथ-साथ कई देसी फूड्स का मजा ले सकते हैं। यहां की ट्रिप के दौरान कई ऐसे देसी फूड्स खाए जा सकते हैं, जिनका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे राची की के फेमस फूड के बारे में जिनका जिनका टेस्ट आपको वहा जाने पर जरूर करना चाहिए। आइए जानते है -

* हांडिया :

रांची में इसे एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक के रूप में जाना जाता है, जिसे चावल का फर्मेंटेशन करके बनाया जाता है. इसमें 20 से 25 तरह के हर्ब्स का इस्तेमाल होता है और गर्मी में यहां इसे खूब पिया जाता है।

* चिल्का :

चावल से बनाए जाने वाली ये डिश एक तरह के डोसा की तरह दिखती है. रांची ही नहीं झारखंड के कई हिस्सों में से इसे त्योहारों के दौरान बड़े शौक से खाया जाता है।

* मालपुआ :

इसे झारखंड का देसी पैनकेक भी कहा जाता है. झारखंड या रांची में शायद ही ऐसा घर होगा, जहां मालपुआ न खाया जाता हो. इसे राज्य की परंपरा का हिस्सा माना जाता है. स्वाद के मामले में इसका जवाब नहीं है।

* ढुस्का :

ये एक तरह का डीप फ्राइड स्नैक है, जिसे आज भी रांची और झारखंड में लोग नाश्ते में खाते हैं. चावल और चने के बैटर से बनने वाली इस डिश को लोग आलू की सब्जी के साथ खाते हैं. रांची में इसका स्वाद जरूर चखें।

Related News