महाराष्ट्र का मुंबई सिर्फ घूमने के लिहाज से ही नहीं बल्कि अपने टेस्टी फूड्स के लिए भी फेमस है. महाराष्ट्र में मॉनसून के दौरान बारिश भले ही रिकॉर्ड तोड़ देती होती हो, लेकिन यहां इस दौरान टेस्टी फूड्स का टेस्ट लेना किसी एंजॉयमेंट से कम नहीं होता है। क्या आप भी इस बारिश के मौसम में मुंबई में घूमने का प्लान बना रहे है तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे मुंबई के उन फेमस स्ट्रीट फूड्स के बारे में जिनका टेस्ट आपको मुंबई की यात्रा के दौरान जरूर करना चाहिए। आइए जानते है कौन-कौन से हैं वो स्ट्रीट फूड्स -

* मुंबई कि फेमस कांदा भाजी :

ये आमची मुंबई का स्ट्रीट ही नहीं एक देसी फूड भी है. कांदा भाजी प्याज के बने हुए पकौड़े होते हैं. बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो बारिश में पकौड़े और चाय का कॉम्बिनेशन को एंजॉय न करते हों. मुंबई में आपको इस स्ट्रीट का स्वाद अधिकतर गलियों या नुक्कड़ों में चखने को मिल सकता है।

* वड़ापाव :

वड़ापाव का जिक्र होते ही दिमाग में आमची मुंबई का खयाल आ जाता है. मुंबई ही नहीं पूरे महाराष्ट्र का ये फेवरेट स्ट्रीट फूड माना जाता है. इस डिश के आपको मुंबई में हर गली और नुक्कड़ पर स्टॉल मिल जाएंगे. आप यहां जाए, तो बारिश के मौसम में इसका स्वाद जरूर चखें।

* मोमोज :

भले ही ये एक तरह का चाइनीज फूड हो, लेकिन आमची मुंबई स्ट्रीट फूड्स में इसका भी नाम शामिल है. आप मुंबई ट्रिप के दौरान मॉनसून या बारिश के मौसम में मोमोज के साथ ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स को एंजॉय कर सकते हैं. रेनी सीजन में मोमोज की क्रेविंग अपने आप मन में आ जाती है।

* मुंबई की टपरी चाय :

बारिश के मौसम में इस चाय के साथ पकौड़ों का स्वाद बहुत स्वादिष्ट लगता है. आमची मुंबई स्ट्रीट फूड्स में यहां मिलने वाली टपरी चाय भी शामिल है. आप मुंबई में रेलवे स्टेशन या अन्य पब्लिक प्लेस पर टपरी चाय का लुत्फ उठा सकते हैं।

Related News