इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम में घूमने का अपना ही अलग मजा है। अगर आप भी अपने काम में हमेशा बिजी रहते हैं तो इस मौसम में अगर आप वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं और उस समय यदि बारिश हो जाए तो कहने की क्या बात है। फिर तो आपके घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। यदि आप भी अपने ट्रिप के दौरान बरसात में मौसम को खूब इंजॉय करना चाहते हैं तो इस लेख को ध्यान से पढ़ें। इस लेख के माध्यम से आपको ऐसी जगहों के बारे में बताइए जहां पर आप कम समय में आराम से घूमने जा सकते हैं। बरसात के मौसम का भरपूर मजा ले सकते हैं आइए जानते हैं जगहों के बारे में विस्तार से

* नीमराना फोर्ट घूमने का बनाए प्लान :

अगर आप की बरसात के मौसम में वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप नीमराना फोर्ट का चयन कर सकते हैं। यहां की चारों तरफ की हरियाली आप का मन मोह लेगी। आप इस फोर्ट में पारंपरिक संगीत और नृत्य का भी आनंद ले सकेंगे। बरसात के मौसम में इस जगह की खूबसूरती में और भी चार चांद लग जाते हैं । बरसात के मौसम में घूमने के लिए यह एक अच्छी जगह मानी जाती है।

* कुचेसर की ट्रिप का बनाए प्लान :

बरसात के मौसम में आप भी कम समय में ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो आप कुचेसर का चयन कर सकते है। यह एक छोटा सा गांव है यहां की खूबसूरती देखकर आप हैरान हो जाएंगे। अब इन फोर्ट को हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया है. मॉनसून में ये जगह घूमने के लिए बेस्ट है। कुचेसर मध्यकालीन फोर्ट्स के लिए बहुत मशहूर है।

* दमदमा लेक घूमने का बनाए प्लान :

आप बारिश के मौसम में वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप अपने लिस्ट में दमदमा लेक को शामिल कर सकते हैं। यह जगह अरावली पहाड़ियों के बीच में बसी हुई है बरसात के मौसम में यहां की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ या घूमने के लिए जा सकते हैं।

* वीकेंड पर मानेसर घूमने का बनाए प्लान :

अगर आप भी मानसून के मौसम में घूमने का सोच रहे हैं तो आप मानेसर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर जाकर आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आप यहां पर कई एक्टिविटीज का आनंद उठा सकते हैं आप यहां पर सुल्तानपुर में बर्ड सेंचुरी में भी घूमने के लिए जा सकते हैं. यहां आप कई प्रजातियों को पक्षी देख सकते हैं।

Related News