दुनिया में कई ऐसे समुद्री किनारे मौजूद हैं, जो अपनी खास खूबियों की वजह से जाने जाते हैं। Sea Beaches देखने में जितने विशाल नजर आते हैं, उससे कई ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक भी। यही वजह है कि ये समुद्री किनारे प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए सबसे खास माने जाते हैं। ऐसे में अगर आपको भी समुद्र के किनारे आकर्षित करते हैं और आप इन जगहों पर घूमना पसंद करती हैं। तो यह लेख आपके लिए काम का साबित होगा क्योंकि इसलिए के माध्यम है हम आपको बताएंगे दुनिया के सबसे बड़े समुद्री किनारों के बारे में जहां का नजारा बहुत खूबसूरत होता है आइए जानते हैं। आइए जानते है इन खास Beaches के बारे में में विस्तार से -

1. कॉक्स बाजार :

यह समुद्री किनारा लगभग 100 किलोमीटर के आसपास फैला हुआ है, इसके अलावा इसे दुनिया का सबसे बड़ा खुला प्राकृतिक समुद्री तट माना जाता है। यह खूबसूरत Beach हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में स्थित है। यहां पर समुद्री तट, नारियल के खूबसूरत पेड़, सुहाने मौसम से भरी सुंदरता देखने को मिलती है। यहां पर घूमने और एक्सप्लोर करने के लिए काफी कुछ है, ऐसे में कॉक्स बाजार एक खूबसूरत Beach डेस्टिनेशन हो सकती है।

2. प्रिया डो कसीनो बीच :

अगर आप ऐडवेंचर या समुद्री लहरों के शौकीन हैं, तो दुनिया के इस सबसे बड़े बीच का लुत्फ उठाने जा सकते हैं। यह बीच साउथ अमेरिका महाद्वीप के ब्राजील देश में पड़ता है। जिसे दुनिया के सबसे लंबे Beaches में शुमार किया जाता है। इस Beach की लंबाई करीब 245 किलोमीटर है। बता दें कि यह Beach साउथ अटलांटिक ओशियन का हिस्सा है। ऐसे में अगर आपको ब्राजील घूमने का मौका मिलता है, तो इस Beach को एक्सप्लोर करना न भूलें।

3. कोवलोंग बीच :

बता दें कि इस तट को कर्नाटक राज्य के एक नवाब द्वारा बनवाया गया था। इतना ही नहीं एक समय में फ्रांसीसियों का क्रेंद हुआ करता था। कोवलोंग Beach को भारत के सबसे खूबसूरत समुद्री किनारों में गिना जाता है। ऐसे में अगर आप भारत में Beaches की सुंदरता देखना चाहते हैं, तो इस समुद्री तट पर घूमने जा सकते हैं।

4. नाइनटी माइल्स बीच :

बता दें कि यह सी बीच करीब 88 किलोमीटर तक फैला हुआ है, जहां सुकून के पल बिताए जा सकते हैं। Ninety Mile Beach ऑस्ट्रेलिया के खूबसूरत समुद्री तटों में से एक है। यह Beach अपनी प्राकृतिक सुंदरता, स्पोर्ट एक्टिविटी और फेमस ट्रैवल स्पॉट्स के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आप ऑस्ट्रेलिया घूमने जाते हैं, तो आप इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

5. दक्षिण पाद्रे द्वीप :

यह द्वीप Beach कम रिसॉर्ट है, ऐसे में आप यहां पर नीला खूबसूरत पानी, फिशिंग और कुदरत के खूबसूरत नजारे इंजॉय कर सकते हैं। आइज लैंड पर जाकर Beaches का मजा लेना बेहद अलग अनुभव होता है। ऐसे में Beach के खूबसूरत नजारों को Texas में इंजॉय कर सकते हैं। इस खूबसूरत Beach की लंबाई 182 किलोमीटर के आसपास है।

Related News