इंटरनेट डेस्क. घूमने का शौक सभी को होता है। सभी लोग अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकाल कर अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जाना पसंद करते हैं। अक्सर लोग ऐसी जगह पर घूमने जाने का प्लान करते हैं जहां पर खूबसूरत वादियां और पेड़ों की हरियाली हो और कुछ लोग ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं जहां पर वह एडवेंचर एक्टिविटीज का भरपूर मजा ले सकें। और कुछ लोग घूमने के लिए यूनिक जगह पर जाना पसंद आते हैं। अगर आपको भी घूमने के लिए यूनिक जगह पर जाना पसंद है तो यह लेख आपके लिए काम का साबित होगा क्योंकि इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कुछ ऐसी जगहों के बारे में जो यूनिक होने के साथ-साथ खतरनाक भी है। आइए जानते है इन जगहों के बारे में -

* ब्राजील में स्थित स्नेक आईलैंड :

यदि आपको भी घूमने जाने के लिए यूनिक जगह पसंद है तो आप ब्राजील में स्थित स्नेक आइलैंड जा सकते हैं। लेकिन अगर आपको सांप से डर लगता है तो आपको इस जगह पर बिल्कुल भी नहीं जाना चाहिए। ब्राजील में स्थित स्नेक आइलैंड दुनिया की सबसे खतरनाक जगह में शामिल की जाती है। यह जगह ब्राजील के साओ पाओलो शहर से लगभग 90 मील की दूरी पर स्थित है यहां पर सबसे अधिक सांप की प्रजातियां पाई जाती है।

* तंजानिया में मौजूद नैट्रॉल झील :

घूमने के लिए यूनिक जगहों की लिस्ट में तंजानिया में मौजूद नैट्रॉल झील को भी शामिल किया जाता है। यह झील दुनिया की सबसे खतरनाक नमक की झील है। यह जगह दुनिया के सबसे अधिक कास्ट क्षेत्रों में से एक है। नैट्रॉन झील का पानी कांच की तरह दिखाई देता है।

* अमेरिका का हवाई दीप समूह :

घूमने जाने के लिए यूनिक जगहों की लिस्ट में अमेरिका के हवाई दीप समूह को भी शामिल किया जाता है। सबसे खतरनाक टूरिस्ट डेस्टिनेशन में सबसे पहला नाम किसी जगह का आता है। क्योंकि इस जगह को चारों तरफ एक्टिव ज्वालामुखी मौजूद है और बताया जाता है कि दुनिया की यह जगह एकमात्र ऐसी जगह है जहां से सक्रिय ज्वालामुखी को इतने पास से देखा जा सकता है।

Related News