इंटरनेट डेस्क। गोवा अपने खूबसूरत बीचेज के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। ये राज्य एक झील के कारण भी प्रसिद्ध है। आज हम आपको यहां की नेत्रावली झील के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। बुबुदुदांचे ताले के रूप में प्रसिद्ध इस झील की खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

दक्षिण गोवा में संगुम तालुका में स्थित नेत्रावली झील स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। आज हम आपको इस झील के बारे में एक विशेष बात बताने जा रहे हैं। गोवा की एकमात्र झील है जिसमें सतह से बुलबुला उठते हुए देखा जा सकता है।

इस संबंध में कई पौराणिक कहानियां भी प्रचलित हैं। इसके पीछे का वास्तविक कारण ये है कि इस झील के पानी में चूना पत्थर और कार्बन डाइऑक्साइड है। इसी कारण ऐसा होता है। आपको ये झील जरूर ही देखनी चाहिए। इस झील की प्राकृतिक खूबसूरती आपकेा बहुत ही पसंद आएगी।

PC: adotrip

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News