इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में बहुत से लोगों को पार्टनर के साथ हनीमून पर जाने के लिए गोवा पसंद होता है। अगर आपका भी इस गर्मी में हनीमून पर जाने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। गोवा को देश में सबसे एग्जॉटिक हनीमून डेस्टिनेशन के नाम से जाना जाता है। यहां पर जाने से आपका और पार्टनर का दिल खुश हो जाएगा। यहां पर सुंदर बीचेज, सुहाना मौसम, बेशुमार व्यंजन और मस्ती से भरा माहौल आपके हनीमून टूर को यादगार बना देगा। आपको यहां के बीचेज पर रोमांटिक समय अपने पार्टनर के साथ बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लें।

इन खूबूसरत पर्यटक स्थलों पर घूमने का मिलेगा मौका
हनीमून ट्रिप के दौरान आपको पार्टनर के साथ बहुत से रोमांटिक बीचेज, दूधसागर फॉल, अगुआड़ा किला, पणजी, चपोरा किला, चर्च आदि स्थानों पर भी घूमने का मौका मिलेगा। यहां पर जाने से आपको यहां का हनीमून टूर हमेशा याद रहेगा।

वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का ले सकते हैं मजा
गोवा के हनीमून टूर के दौरान आपको और पार्टनर को वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के साथ ही नाइटलाइफ एन्जॉय करने का भी मौका मिलेगा। यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त के अद्भुत नजारों का दीदार भी आपको करने का मौका मिलेगा।
गर्मी के मौसम में गोवा के हनीमून टूर को यादगार बनाने के लिए आप 5-8 का समय निकालकर यात्रा करें। इस दौरान आपको गोवा में बहुत कुछ देखने को मिलेगा। आप अच्छे से लाइफ पार्टनर के साथ गोवा में टाइम स्पेंड कर पाएंगे।

PC: herzindagi

Related News