क्या आप भी इस भीषण गर्मी से परेशान हो गए हैं और किसी ऐसे स्थान पर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, जहां आपको ठंड़ मिले, तो दोस्तो इस बार आप अपने पेरेंट्स के साथ देश के ऐसे तीर्थ स्थान पर घूमने जाने का प्लान बनाएं, जहां भक्ति, शक्ति और गर्मी से राहत मिले, तो आइए जानते हैं हम इस लेख के माध्यम से इन जगहों के बारे में आपको बताएंगे-

Google

वैष्णो देवी, जम्मू

वैष्णो देवी हिंदुओं के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। गर्मियों में यहां का मौसम 25 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जिससे अप्रैल से जून और सितंबर से अक्टूबर तक यात्रा का सबसे अच्छा समय होता है।

अमरनाथ, कश्मीर

अमरनाथ गुफा भगवान शिव को समर्पित है और प्राकृतिक रूप से बनने वाले बर्फ के शिव लिंग के लिए प्रसिद्ध है। गर्मियों में तापमान 15°C से 25°C के बीच रहता है।

Google

बद्रीनाथ, उत्तराखंड

भगवान विष्णु को समर्पित, बद्रीनाथ हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच स्थित एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। ग्रीष्म ऋतु का तापमान 10°C से 25°C के बीच रहता है। बद्रीनाथ की यात्रा का आदर्श समय अप्रैल से जून और सितंबर से अक्टूबर है।

गंगोत्री और यमुनोत्री, उत्तराखंड

गंगोत्री और यमुनोत्री पवित्र नदियों गंगा और यमुना के उद्गम स्थल हैं। दोनों स्थल हिमालय की गोद में बसे हैं और अपनी आश्चर्यजनक प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं। गर्मियों के दौरान इन क्षेत्रों में तापमान 10°C से 25°C के बीच रहता है, यात्रा के लिए सर्वोत्तम अवधि अप्रैल से जून और सितंबर से अक्टूबर है।

Google

केदारनाथ, उत्तराखंड

भगवान शिव को समर्पित केदारनाथ, केदारनाथ घाटी के बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच स्थित है। यहाँ गर्मियों का तापमान भी 10°C से 25°C तक रहता है।

Related News