इंटरनेट डेस्क। मार्च का महीना घूमने के लिए बहुत ही शानदार माना जाता है। इस माह में मौसम भी शानदार रहता है। पर्यटकों को करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का भी मौका मिलता है। आज हम आपको इस मौसम में घूमने के लिए दो बहुत ही खूबसूरत जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसमें सिक्किम में स्थित गंगटोक और उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश शामिल है।

परिवार और पार्टनर के साथ वेकेशन पर जाने के लिए लोग गंगटोक को सबसे अधिक पसंद किया करते हैं। सिक्किम की राजधानी में पूरे साल दिल और मन को लुभावने वाला मौसम आपको मिलेगा। पहाडिय़ों के बीच आपको यहां पर करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा।

वहीं ऋषिकेश भी मार्च के महीने में घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है। कम बजट में घूमने के लिए ये सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। ऋषिकेश में आपको रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग आदि गतिविधियों का मजा लेने का मौका मिलेगा। आपको आज ही स्थानों पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: holidayrider

Related News