इंटरेनट डेस्क। अंजीर हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसका स्वादिष्ट लड्डू भी बनाया जा सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर ये लड्डू बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। इन्हें आसानी से बनाया जा सकता है।

जरूरी सामग्री:
अंजीर - 500 ग्राम (सूखे और कटे हुए)
बादाम - 100 ग्राम (कटे हुए)
काजू - 100 ग्राम (कटे हुए)
खजूर - 200 ग्राम (बिना बीज के)
देसी घी - 4 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर - 2 छोटा चम्मच

इस प्रकार से बना लें आप:
- सर्वप्रथम कड़ाही में घी गरम कर इसमें बादाम व काजू को हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
- अब आपको कड़ाही में अंजीर और खजूर को पकाना होगा।
- इस मिश्रण को ठंडा होने के बाद मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इसे फिर से कड़ाही में डालकर इसमें इलायची पाउडर मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
- अब इसे ठंडा कर इसके लड्डू तैयार कर लें।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News