इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा है। यह महीना भगवान शिव की पूजा आराधना के लिए जाना जाता है। इस दुनिया में भगवान शिव के भक्तों की संख्या बहुत ज्यादा है। भगवान शिव के मंदिरों को देखने के लिए लोग अलग-अलग जगहों पर जाते है। भारत में भी भगवान शिव के कई फेमस मंदिर है लेकिन क्या आप जानते हैं भारत के बाहर भी भगवान शिव के मंदिर फेमस हैं आइए इस लेख के माध्यम से जानते है। भारत के बाहर मौजूद भगवान शिव के मंदिरों के बारे में विस्तार से -

1. इंडोनेशिया के जावा में स्थित प्रमबनन मंदिर :

भारत के अलावा इंडोनेशिया में भी भगवान शिव का मंदिर है। इंडोनेशिया के जावा में स्थित प्रमबनन एक बड़ा हिंदू परिसर है, जो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी घोषित किया जा चुका है। इस परिसर का संबंध तीनों देवता से माना जाता है जिसमें ब्रह्मा विष्णु महेश तीनों शामिल है। यहां के इस परिसर में करीबन 240 मंदिर मौजूद है।

2. नेपाल में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर :

भारत के अलावा नेपाल में भी भगवान शिव का फेमस मंदिर है। वादियों के बीच बसे हुए नेपाल की राजधानी काठमांडू मैं शिव की महिमा बहुत प्रसिद्ध है। भगवान शिव की भक्ति में डूबे हुए लोग यहां मौजूद पशुपतिनाथ मंदिर मैं आते हैं। इस खूबसूरत मंदिर को देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते रहते हैं।

3. मुक्ति गुप्तेश्वर, ऑस्ट्रेलिया :

भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया में भी भगवान शिव का फेमस मंदिर है। ऑस्ट्रेलिया में बना भगवान को समर्पित यह मंदिर ऑस्ट्रेलिया की सिटी न्यूज़ साउथ में मौजूद है। 13 ज्योतिर्लिंग से इस मंदिर का संबंध माना जाता है। यहां पर बहुत ज्यादा मात्रा में श्रद्धालु आते जाते रहते हैं।

Related News