इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको गोवा के एक बहुत ही खूबसूरत बीच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध है। अगर आपका गर्मी के मौसम में किसी बीच पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं।

आज आपको गोवा के कैबो डी राम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो शहर की भाग दौड़ भरी जिंदगी और शौरसरावे से दूर एक शांतप्रिय स्थान हैं। बहुत ही कम लोगों को इसके बारे में जानकारी होने के कारण यहां पर भीड़भाड़ कम ही मिलेगी।

कैबो डी राम बीच के पीछे एक खड़ी चट्टान का आपको दीदार करने का मौका मिलेगा। गोवा के दक्षिण में स्थित कैबो डी राम बीच की मखमल की तरह नर्म रेत पर्यटकों बहुत अधिक लुभाती हैं। आप यहां पर रेत पर लेट कर सनबाथ जैसी गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं यहां के रेस्तरां या झोपडिय़ां भी आकर्षण का केन्द्र होती हैं।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News