इंटरनेट डेस्क। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थलों में शामिल है। राज्य के कांगड़ा जिले में स्थित इस प्रमुख पर्यटन और दर्शनीय स्थल की प्राकृतिक खूबसूरती को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दोनों तरह से धर्मशाला का अपना महत्व है। यहां पर जाने से पर्यटकों को शान्ति मिलती है। धर्मशाला अपने खूबसूरत पर्यटक स्थलों के कारण भी प्रसिद्ध है। आज हम आपको यहां के कुछ खूबसूरत पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम
धर्मशाला की राजसी हिमालय पर्वत शृंखला की गोद में बसा ये क्रिकेट स्टेडियन अपनी खूबसूरती के कारण दुनियामें प्रसिद्ध है। समुद्र तल से 1,457 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण ये क्रिकेट मैदान विश्व के सबसे ऊंचे खेल मैदानों में से एक है। आपको ये मैदान बहुत ही पसंद आएगा।

युद्ध स्मारक
धर्मशाला में वॉर मेमोरियल भी अपना विशेष महत्व रखता है। देवदार के जंगलों में स्थित युद्ध स्मारक आपको बहुत ही पसंद आएगा। आपको एक बार जरूर ही देखना चाहिए।

त्रियुंड
त्रियुंड भी यहां पर एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है, जो मैकलोडगंज से केवल नौ किमी की दूरी पर स्थित है। इस पर्यटक स्थल से आपको मून पीक-इंदेरा पास का शानदार नजारा नजर आता है। यहां का वातावरण आपको बहुत ही पसंद आएगा। आपको आज ही हिमालच प्रदेश के धर्मशाला में घूमने का प्लान अपने परिवार के साथ बना लें। यहां पर जाने से परिवार के सभी लोग बहुत ही खुश हो जाएंगे। यहां पर आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा।

PC: holidayrider

Related News