इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में बहुत से लोग हिल स्टेशनों पर घूमने का प्लान बनाने में लगे हुए हैं। अगर आपका भी इस गर्मी में किसी हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान है तो आप तमिलनाडु जा सकते हैं। यहां पर आपको कई हिल स्टेशनों पर मनमोहनीय प्राकृतिक सुन्दरता देखने को मिलेगी। ये हिल स्टेशन दुनिया में प्रसिद्ध हैं। आज हम आपको तमिलनाडु की तीन खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनकी प्राकृतिक खूबसूरती को देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

कोडाइकनाल हिल स्टेशन
तमिलनाडु की ये हिल स्टेशन भी दुनिया में प्रसिद्ध है। 7200 फिट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह को हिल स्टेशनों की राजकुमारी के रूप में भी जाना जाता है। यहां मन्त्र-मुग्ध कर देने वाली जलवायु, कोहरे में ढंकी खूबसूरत पर्वत श्रंखलाएं, घाटियां और सुंदर झीलें आपका दिल जीत लेंगी।

ऊटी हिल स्टेशन
ये हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। तमिलनाडु में नीलगिरी की पहाडिय़ों में बसा ये हिल स्टेशन प्रकृति प्रेमियों को बहुत ही पसंद आता है। समुद्र तल से 2,240 मीटर की ऊंचाई पर नीलगिरी पहाडिय़ों के बीच स्थित ऊटी हिल स्टेशन पर बड़ी संख्या में कपल्स हनीमून के लिए जाते हैं। यहां की टॉय ट्रेन पर्यटकों को बहुत ही पसंद आती है।

कुन्नूर हिल स्टेशन
ये देश का सबसे सुंदर और शांत हिल स्टेशन है। पश्चिमी घाट के नीलगिरी पहाडिय़ों में दूसरा सबसे बड़ा हिल स्टेशन कुन्नूर कैथरीन फॉल्स के आकर्षक दृश्यों के साथ पर्यटकों का दिल जीत लेता है। आपको एक बार इन हिल स्टेशनों का दीदार जरूर ही करना चाहिए।

PC: herzindagi, holidayrider


Related News