भारत देश के कुछ ऐसे हिस्से भी है जहां पर इस त्यौहार का जश्न नहीं मनाया जाता आइए इस लेख के माध्यम से हम आपको बताते हैं उस जगह के बारे में जहां पर दीपावली का त्यौहार नहीं मनाया जाता। आइए जानते है विस्तार से -

* भारत देश के उस हिस्से के जरिए हम बात करने जा रहे हैं दक्षिण भारत के राज्य केरल की। यह हमारे भारत देश का सबसे खूबसूरत राज्य हैं लेकिन इस बात को सुनकर आपको हैरानी होगी कि यहां पर दीपावली का जश्न नहीं मनाया जाता। लेकिन यह सच है कि यहां पर कई जगहों पर दीपावली नहीं मनाई जाती।

* ऐसा बताया जाता है कि केरल में दीपावली का त्यौहार मैं मनाने के पीछे धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई है। पौराणिक कथाओं के अनुसार बताया जाता है कि केरल में एक समय पर राक्षस महाबली द्वारा राज किया जाता था और यहां उसी की पूजा भी की जाती थी। राक्षस की हार होने के कारण लोग यहां पर दीपावली का त्योहार नहीं मनाते हैं।

* लेकिन क्या आप जानते हैं केरल में ही एक जगह ऐसी भी है जहां पर दीपावली का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है कहा जाता है कि केरल में कोच्चि नामक एक ऐसी जगह है जहां लोग दीपावली के त्यौहार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाते है।

* क्या आप जानते हैं कि केरल के अलावा देश का एक और ऐसा राज्य है जिसके अधिकतर हिस्सों में दीपावली का त्यौहार नहीं मनाया जाता उस राज्य का नाम है तमिलनाडु। बताया जाता है कि तमिलनाडु के लोग दीपावली के समय नरक चतुर्थी मनाते हैं इसलिए वह दीपावली का त्योहार नहीं मनाते हैं।

Related News